शिक्षक सह पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

&NewLine;<p><strong>समस्तीपुर&lpar;रमेश शंकर झा&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के मीडिया दर्शन दैनिक अख़बार एवं प्यारी दुनिया दैनिक अखबार के संयुक्त तत्वाधान में जिले के विभुतिपुर प्रखंड क्षेत्र के महथी दक्षिण पंचायत के मध्य विद्यालय मोहनपुर &lpar;महथी&rpar; के प्रांगण में शिक्षक&comma; शिक्षिका सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मिडिया दर्शन समस्तीपुर के धर्मेंद्र कुमार एवं प्यारी दुनिया हिंदी दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो प्रमुख राम कुमार ने किया। वही संचालन प्रेमचंद्र सिंह के द्वारा किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि समस्तीपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कृष्ण देव प्रसाद सिंह&comma; सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र महतो&comma; सेवानिवृत्त शिक्षक राम सगुन महतो एवं समाजसेवी बगराम पासवान थे। वहीं शिक्षा पदाधिकारी के हाथों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में रामचंद्र महतो अवकाश प्राप्त शिक्षक&comma; कृष्ण देव महतों अवकाश प्राप्त शिक्षक&comma; तारा कुमारी मध्य विद्यालय नरहन&comma; अनिता कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय एकडारा&comma; संगीता कुमारी मध्य विद्यालय मोहनपुर&comma; राम शगुन महतों अवकाश प्राप्त शिक्षक&comma; राम पदार्थ महतो अवकाश प्राप्त शिक्षक&comma; अरविंद कुमार अवकाश शिक्षक&comma; धर्मेंद्र कुमार शिक्षक &comma;संजीव कुमार शिक्षक&comma; रामचंद्र महतो अवकाश प्राप्त शिक्षक को अंग वस्त्र प्रधान कर सम्मानित किया गया।<br>वहीं पत्रकारों मे नीतीश कुमार&comma; रमेश शंकर झा&comma; वंदना झा&comma; पंकज आनंद&comma; आनंद जैस्वाल&comma; मिंटू कुमार झा&comma; मृत्युंजय कुमार&comma; श्रीराम सहनी&comma; अमरनाथ चौधरी&comma; मनोरंजन मिस्र&comma; विनय भूषण कुमार&comma; चंदन कुमार सहित अन्य लोगो को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अवकाश प्राप्त शिक्षक राम सगुन महतो ने सराहना करते हुए उम्मीद जताए की शायद जिला में यह पहला कार्यक्रम हुआ है कि पत्रकारों द्वारा शिक्षक व शिक्षिकाओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज शिक्षक सम्मान समारोह पत्रकार के द्वारा किया गया और हमें मुख अतिथि के रूप में शिरकत करने का मौका मिला&comma; यह काफी सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि पहले हम शिक्षक हैं और शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम शायद यह समस्तीपुर के इतिहास में उदाहरण ही होगा। इसके लिए आयोजक मंडल की जितनी भी तारीफ किया जाए वह कम है। उन्होंने आगे कहा इस विभुतिपुर की धरती ने हमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में प्रशिक्षण दिया आज हम जिस मुकाम पर हैं विभूतिपुर की ही देन है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मां कामाख्या दर्शन से इच्छाओं की पूर्ति होता है

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश