बिहार के आठ करोड़ 71 लाख प्रति व्यक्ति को सात माह तक 5 किलो अनाज देने का लक्ष्य : सुशील मोदी

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> बिहार पूर्व उपमुख्य मंत्री शुशील कुमार मोदी ने पटना सिटी का दौरा कर मालसलामी क्षेत्र के नगला इलाके में पहुँचे&comma; जहां उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के 71वें जन्म दिन के पखवाड़ा पर मालसलामी व्यापार प्रकोष्ट की ओर से नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन पर केक काट कर जन्म दिन की बधाई दी। साथ ही हजारो लोगो के बीच 5 किलो के अनाज का थैला वितरण किया गया। इस मौके पर शुशील मोदी ने बताया कि प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बिहार के आठ करोड़ 71 लाख प्रति व्यक्ति को सात माह तक 5 किलो अनाज देने का लक्ष्य रखा है। इस योजना के तहत बिहार के सभी जिला और प्रखंड स्तर पर अनाज का वितरण किया जा रही है। वही जातीय जनगणना पर उनका कहना था कि केंद्र सरकार के द्वारा जातीय जनगणना कराना असंभव है। राज्य की सरकार अगर जातीय जनगणना कराना चाहती है तो करा सकती है&comma;इसके लिए सभी राज्य की सरकार स्वतंत्र है। वही केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में जातीय जनगणना कराने में असमर्थता जताते हुए जो हलफ नामा दिया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला में अगर केंद्र सरकार के द्वारा कराए जाने की बात आएगी तो केन्द्र सरकार को किसी तरह से जातीय जनगणना कराना पड़ेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना के महावीर मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, बजरंगबली समेत देवताओं की पूजा-अर्चना

फुलकाहा पुलिस की लगातार बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में चोरी की चार बाइक बरामद!

अररिया में स्मैक सप्लाई करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार, 1.035 किलो मादक पदार्थ बरामद!