कार्यस्थल पर भी कोरोना से बचाव का रखें ख्याल : सीएमओ

&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> जनपद में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है । ऐसे में जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें&period; जिन लोगों को ऑफिस जाना पड़ रहा है&comma; वह लोग भी कोरोना से बचाव का विशेष ध्यान रखें ताकि खुद के साथ-साथ घर के अन्य सदस्यों को भी कोरोना संक्रमण से मुक्त रख सकें&period; मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना&comma; हाथों को साबुन-पानी से बार-बार साफ करते रहना जरूरी है । घर से बाहर आवश्यकता पड़ने पर ही निकलने जैसी आदतों को अपनाएं । उन्होंने बताया कि जिन लोगों को ऑफिस जाना पड़ता है&comma; वह भी अपने कार्यस्थल पर कोरोना से बचाव का ध्यान रखें ।<br>उन्होंने बताया कि ऑफिस जाएं तो घर से बना खाना साथ लेकर जाएं । बाहर का खाना न खाएं । घर का पानी भी ले जा सकते हैं । अपना खाना एकांत में खाएं&comma; अपना खाना साझा करने से बचें&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दफ्तर में साफ &&num;8211&semi; सफाई बनी रहे इसका ध्यान रखें । वहां पहुंचते ही अपने हाथों को करीब 20 सेकेंड जरूर धोएं। दरवाजा को कोहनी की मदद से खोलें। डेस्क-टेबल&comma; कुर्सी&comma; टेलीफोन और कंप्यूटर की बोर्ड की सफाई नियमित तौर पर करवाते रहें&period; डॉ० प्रसाद ने बताया कि ऑफिस पहुंचने के बाद खांसी-जुकाम या बुखार हो तो तुरंत वहां से निकल जाएं । मुंह को बाजू से कवर करके ही खांसें या छीकें । जो कपड़ा प्रयोग कर रहे हैं उसे साफ करने के बाद इस्तेमाल करें । ऑफिस में काम करते वक्त मास्क लगाकर रखें । जब आप अपने केबिन में हों या अपने साथियों से अलग हों तो ही मास्क उतारें&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शारीरिक दूरी का रखें ध्यान&colon;-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ० प्रसाद ने बताया कि कार्यस्थल पर किसी भी सहयोगी से न तो हाथ मिलाएं और न ही गले मिलें । सबसे कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखें । एक बार ऑफिस के अंदर जाने के बाद बार-बार अंदर-बाहर जाने से बचें । यदि कांफ्रेंस रूम मीटिंग हो तो शारीरिक दूरी रखें और कम से कम लोग हों । तबियत खराब होने पर दफ्तर जाने से बचें । यदि बुखार ज्यादा दिन से आ रहा है तो नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर जांच अवश्य करा लें ।<br>घर आने पर खुद को साफ करें साथ ही जो भी सामान ऑफिस से वापस लाए हैं वह बाहर ही रखें या दरवाजे के पास एक तरफ रख दें । ऑफिस के बैग को सेनेटाइजर से साफ करें । हाथों और मुंह को अच्छे से धोएं । हो सके तो नहा लें । उसके बाद ही परिवार के अन्य सदस्यों से मिलें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय