लाशों के अम्बार के लिए मोदी और योगी की सरकार जिम्मेदार : रामगोविंद चौधरी

&NewLine;<ul class&equals;"wp-block-list"><li>सरकार का यही रवैया रहा तो गहरायेगा कोरोना संकट<&sol;li><li>नेता प्रतिपक्ष ने कहा&comma; सतर्क रहें समाजवादी<&sol;li><&sol;ul>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि देश और प्रदेश में चारों तरफ हाहाकर मचा हुआ है। लाशों का अम्बार दिखाई दे रहा है। इसके लिए मोदी और योगी सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है। दोनों सरकारों का यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में यह संकट और विकट होगा&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय के माध्यम से जारी बयान में शनिवार को कोरोना की भेंट चढ़ गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि एक फरवरी 2021 को देश में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 11427 मामले आने के बाद भी मोदी सरकार ने फरवरी-मार्च के महीने में कोरोना के मुकाबले के लिए गठित राष्ट्रीय टास्क फोर्स की बैठक कराना उचित नहीं समझा। कोरोना पैर पसारता रहा और मोदी सरकार कान में तेल डाले पड़ी रही। एक अप्रैल 2021 को देश में संक्रमण के 72 330 मामले मिले&comma; पांच अप्रैल को यह संख्या एक लाख से अधिक हो गई। कोरोना रोज बढ़ता रहा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी&comma; गृहमंत्री अमित शाह तथा उनके नगीने चुनाव में लगे रहे और रैली करते रहे। श्री चौधरी ने कहा कि अप्रैल में देश में जब संक्रमित लोगों की संख्या दो लाख से ऊपर हो गई&comma; चारों तरफ हाहाकार मच गया&comma; तब जाकर 15 और 21 अप्रैल को टास्क फोर्स की बैठक करने की जहमत उठायी गई। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तो पूछिए ही नहीं &excl; ऑक्सीजन संकट को लेकर केवल यूपी में हाहाकार मचा हुआ है। यही हाल पूरे देश का है। इसे लेकर सर्वोच्च न्यायालय चिंतित है। इधर तीन दिन से खुद प्रधानमंत्री भी दिखा रहे हैं कि वह ऑक्सीजन और कोरोना संकट को लेकर चिंतित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोज अपनी तस्वीर के साथ बयान प्रकाशित करवा रहे हैं कि ऑक्सीजन का कोई संकट नहीं है। वह केवल गोरखपुर की तरफ ही देख लेते तो ऐसा बयान नहीं देते। कोरोना के मुकाबले को लेकर उनके रेफरल हां और रेफरल ना के फैसले ने तो लोगों के दिमाग में दिल्ली से दौलताबाद और दौलताबाद से दिल्ली की घटना की याद ताजा कर दी है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि यूपी में सरकार की उल्टी सोच के कारण जिलों के अस्पताल केवल रेफर केंद्र बनकर रह गए हैं। दूसरे बड़े अस्पताल भी ओवर लोडेड हैं। न बेड है&comma; न वेंटिलेटर है और न जरूरी दवाएं हैं। चारो तरफ त्राहि त्राहि की स्थिति है। उन्होंने कहा है कि कुल मिलाकर इंतजाम के नाम पर जिम्मेवार यूपी के केंद्रों से मरीज और उसके परिजन को सिर्फ होम आइसोलेशन में रहने का जवाब मिल रहा है। बहुत प्रयास करने पर कहा जाता है कि इंतजार करिए&comma; नम्बर आने पर सूचना दी जाएगी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नेता प्रतिपक्ष ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि लोगों को इस गैरजिम्मेदार सरकारों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। आपके आसपास किसी में इसका प्रारम्भिक लक्षण दिखे तो उसे करीब के डॉक्टर के पास तुरन्त जाने की सलाह दीजिए और डाक्टर की राय के अनुसार ही पीड़ित के इलाज में खुद सतर्क रहकर सहयोग करिए।सपा प्रवक्ता सुशील पाण्डेय&&num;8221&semi;कान्हजी&&num;8221&semi;ने भी जनपद के लोगो से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील किया हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय