पटना में स्विगी राइडर्स को CPR व ‘गुड समैरिटन’ का प्रशिक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात&comma; पटना के निर्देश पर स्विगी राइडर्स के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक यातायात पंचम तथा कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस &lpar;एनसीसी उड़ान&rpar; के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में राइडर्स को सड़क सुरक्षा&comma; प्राथमिक उपचार और जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई&comma; जिसमें दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सड़क नियम और सतर्कता उपाय शामिल थे। इसके साथ ही अस्पताल-पूर्व उपचार जैसे ब्लीडिंग कंट्रोल&comma; दुर्घटना के समय प्रारंभिक सहायता और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं पर भी विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। सबसे अहम हिस्सा रहा सीपीआर &lpar;CPR&rpar; प्रशिक्षण&comma; जिसके माध्यम से राइडर्स को हृदय गति रुकने की स्थिति में तुरंत जीवनरक्षक सहायता देने की तकनीक सिखाई गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में गुड समैरिटन लॉ &lpar;नेक व्यक्ति कानून&rpar; की भी जानकारी दी गई ताकि दुर्घटना पीड़ित की मदद करने वाले नागरिकों को मिलने वाले कानूनी संरक्षण के बारे में राइडर्स जागरूक हो सकें। स्विगी राइडर्स ने पूरे उत्साह के साथ इस प्रशिक्षण में भाग लिया। अधिकारियों ने इसे सड़क पर जीवन बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सफल पहल बताया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर