शुक्रवार से पटना में योग का अलख जगाएंगे स्वामी निरंजनानंद सरस्वती

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> बिहार योग विद्यालय विश्व योग पीठ&comma; मुंगेर के परमाचार्य स्वामी निरंजनानंद सरस्वती भारत योग यात्रा 2026 के अंतर्गत दिनांक 29 से 31 मई तक पटना के गाँधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में पटनावासियों को योग के विभिन्न आयामों से अवगत कराते हुए यौगिक जीवनशैली पर प्रकाश डालेंगे&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से सत्यानंद योग केंद्र द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है&period; इस यात्रा का प्रायोजन देशवासियों के बीच योग के प्रति जागरूकता पैदा करना है। सत्यानंद योग केंद्र&comma;पटना के अध्यक्ष ने बताया कि यह त्रिदिवसीय कार्यक्रम दो सत्रों में होगा&period; 29 मई को संध्या 5 से 6&period;30 बजे तक उद्घाटन और स्वामी जी का सत्संग होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दिनांक 30 एवं 31 मई को प्रातःकालीन सत्र में 6&period;30 से 8&period;30 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा जिसके लिए पंजीकरण आवश्यक होगा&period; पंजीकरण के लिए फोन 9973103967 पर संपर्क कर सकते हैं। संध्याकालीन सत्र तीनो दिन 5 से 6&period;30 तक होगा जिस में भाग लेने के लिए किसी पंजीकरण&comma; निमंत्रण पत्र या प्रवेश पत्र की आवश्यकता नहीं है&period; संपूर्ण कार्यक्रम सभी के लिए पूर्णतः निशुल्क है। पटनावासियों के लिए यह सुनहरा अवसर है जब स्वयं श्रद्धेय स्वामी जी योग एवं सत्संग के माध्यम से योग के वैज्ञानिक पहलू एवं यौगिक जीवन शैली से हमें अवगत कराएँगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोदी के 12 वर्षों में भारत ने रचा विकास और जनकल्याण का नया इतिहास : शिवराज सिंह चौहान

पटना के गर्दनीबाग सहित राज्य भर के सभी जिला मुख्यालयों पर आम जनों के ज्वलंत मुद्दों पर राजद का विशाल धरना सफल रहा

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया