मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत : परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">नालंदा&comma; राकेश।<&sol;mark><&sol;strong> बिहारशरीफ बिहारशरीफ के मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक की पहचान रहूई थाना क्षेत्र के पुन्हा गांव निवासी रामातार पासवान का 33 वर्षीय पुत्र भिखारी पासवान के रूप में हुई है।मृतक के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें समय पर सूचना नहीं दी गई। जब वे भिखारी पासवान को देखने पावापुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। इलाज के क्रम में देर रात उनकी मौत हो गई। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताते हैं कि भिखारी पासवान पत्नी की हत्या के आरोप में 1 साल से जेल में बंद था। जिस पर ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए रहुई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 1 साल पूर्व मां और अब पिता की मौत के बाद पांच बच्चों के सिर से दोनों की साया उठ चुका है बिहारशरीफ मंडल कारा के जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सांस लेने की तकलीफ होने पर उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन