इलाज के दौरान,23 वर्षीय युवक की संदेहास्पद मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंगही पंचायत के वार्ड छः में&comma; बीते शनिवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में इलाज के दौरान 23 वर्षीय युवक मोहम्मद अकबर पिता मोहम्मद नईम की मौत हो गई। मौत के 24 घंटे बाद आज रविवार को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बथनाहा बीरपुर मार्ग को भंगही चौक के समीप टायर जलाकर घंटों जाम कर दिया। सड़क जाम के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया था। घंटों यातायात बाधित रहा&comma; घटना की सूचना पर फुलकाहा थानाअध्यक्ष नगीना कुमार ससमय दल बल के साथ पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का कार्य किया परंतु आक्रोशित लोगों ने एक भी नहीं सुनी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कुछ समय बाद ही&comma; बसमतिया ओपी अध्यक्ष शिवपूजन कुमार एवं घूरना ओपी अध्यक्ष राजनंदनी सिंहा ने दल बल के साथ पहुंचकर परिजनों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रण में रखा। परिजनों ने एक भी नहीं सुनी&comma; तत्पश्चात इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी डीएसपी फारबिसगंज शुभांक कुमार मिश्रा को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी ने स्थल पर पहुंचकर गुस्साए परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया तथा कहा&comma;&&num;8221&semi; जांच करवाते हैं दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी&&num;8221&semi;। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने भंगही पंचायत के ही श्रवण कुमार यादव पर हत्या करने का आरोप लगाया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भंगही निवासी श्रवण कुमार यादव शुक्रवार की दोपहर बाइक से अपने बहन के घर नरपतगंज के चकला गांव जा रहा था कि अचानक मोहम्मद अकबर ने भंगही भोड़हर जाने वाली सड़क पर उसे रोककर बाइक पर सवार हो गया और कहां हम भी आपके साथ चलेंगे। श्रवण अकबर के साथ अपने बहन के घर चला गया। सूत्रों के अनुसार अकबर घर में झगड़ा करके निकला था। स्थानीय लोगों ने कहा श्रवण अकबर के बड़े भाई कादिर का दोस्त है&comma; जिस कारण अकबर को साथ में लेकर चला गया। देर रात अचानक अकबर की तबीयत खराब होने लगा&comma; जब पूछा गया और देखा गया तो पता चला कि नशीले पदार्थ का सेवन किया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तबियत बिगड़ते देख श्रवन ने अपने घर वालों तथा अकबर के घर वालों को सूचना दिया। सूचना मिलते ही अकबर के पिता एवं मां श्रवण के पिता का ऑटो लेकर चकला गांव गये&comma; जहां से अकबर को प्राथमिक उपचार के लिए सोनापुर ले गए वहाँ डॉक्टरों ने स्थिति चिंताजनक बताते हुए रेफर कर दिया। परिजनों ने रेफर के बाद बीमार अकबर को अपने घर में ही रात भर रख लिया। शनिवार की अहले सुबह अकबर को कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौत के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से मृतक का पोस्टमार्टम भी कराया गया था&comma; जिसमें प्रथम दृष्टया नशीला पदार्थ सेवन करने की बात सामने आई है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट बताया जा सकता है कि अकबर की हत्या हुई या नशीली पदार्थों के सेवन से उसकी मौत हुई है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का तांता लगा हुआ है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च