अररिया सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर अवैध हथियार के साथ पकड़ाया संदिग्ध, पुलिस ने हिरासत में लिया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के आवास पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर पहुंच गया&comma; जिसके बाद हड़कंप मच गया। सांसद के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ा और पुलिस को इसकी सूचना दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना पर सांसद के आवास पर ए एस पी रामपुकार सिंह पहुंचे और संदिग्ध को हिरासत में लेकर फिलहाल पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम अब्दुल्ला है&comma; जो बनगामा का रहने वाला है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि अररिया के बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने विवादित बयान दिया है और कहा कि अररिया आर एस में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि &&num;8216&semi;अगर अररिया में रहना है तो हिन्दू बनना होगा&&num;8217&semi;। दरअसल&comma; यह बयान उस समय दिया गया&comma; जब अररिया आर एस में हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के तहत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे हुए थे।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस बयान में सांसद प्रदीप सिंह कह रहे हैं कि खुद को हिन्दू बोलने में भला कैसी शर्म&quest; इसके आगे वह बोलते हैं कि हम तो कहते हैं कि अगर अररिया में रहना है तो हिन्दू बनना होगा। जब बेटा -बेटी का शादी करना हो&comma; तब जात-पात खोज लीजिए लेकिन जब हिन्दुओं की एकजुटता की बात हो&comma; तब पहले हिन्दू बनिए और बाद में जाति को ढूंढिए। सांसद प्रदीप सिंह के इस बयान को लोग सोशल मीडिया पर काफ़ी ट्रोल भी कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अग्निशमन टीम का जनजागरूकता अभियान शुरू

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं 13 फरियादें, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश

पटना में बड़ी वारदात टली, पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को दबोचा