जिलाधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी को लगा कोरोना का टीका

<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> दूसरे चरण का टीकाकरण बृहस्पतिवार को जिले में संचालित किया गया। शाम पांच बजे तक जिले के 1031 लाभार्थियों को कोविड-19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। प्रतिरक्षित लाभार्थियों &lpar;फ्रंट लाइन वर्कर्स&comma; पुलिस&comma; प्रशासन&comma; नगर पालिका&comma; राजस्व कर्मी&comma; नगर पंचायत&comma; &rpar;को कोविड-19 टीका की अगली डोज के लिए 16 मार्च की तारीख दी गई है। इसके लिए उनके मोबाइल पर मैसेज भी आएगा। अब तक लक्षित 13448 लाभार्थियों के सापेक्ष 7830 को टीका लगा है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन की 26470 डोज जिले को प्राप्त हो गयी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह प्रभावी है। कोल्ड चेन के मानकों को पूर्ण करते हुये यह वैक्सीन जिले में आई है। अत्याधुनिक तकनीक से हम कोल्ड चेन बनाए हुये हैं&period;<&sol;p>&NewLine;<p>सीएमओ ने बताया कि पहले डोज के बाद दूसरा डोज 28वें दिन लगेगा। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण केंद्र पर रुकना होगा। प्रतिरक्षित व्यक्ति को यदि बेचैनी या किसी भी तरह की समस्या होती है तो निकटतम स्वास्थ्य अधिकारियों&comma; एएनएम और आशा को इसकी सूचना दें। इसके लिए एंबुलेंस सेवा 108 भी उपलब्ध रहेगी। प्रतिरक्षित व्यक्ति भी कोरोना अनुरूप व्यवहारों जैसे मास्क पहनना&comma; हाथ की सफाई और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाये रखने का पालन करें&period;<&sol;p>&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है। इन्हें तीन समूहों में बांटा गया है- पहले समूह में हेल्थकेयर वर्कर&comma; दूसरे समूह में फ्रंटलाइन वर्कर&comma; तीसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा जो पहले से ही किसी रोग से ग्रसित हैं ।<br &sol;>&NewLine;जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉo ए&period; के&period; मिश्रा ने बताया कि कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन नहीं प्राप्त कर सकता है। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण के बाद ही सत्र स्थल और समय की जानकारी दी जायेगी । फोटो&comma; आईडी पंजीकरण और सत्यापन दोनों के लिए जरूरी है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को वैक्सीनेशन की नियत तिथि&comma; स्थान और समय के बारे में मोबाइल पर एसएमएएस प्राप्त होगा। कोरोना वैक्सीन की उचित खुराक मिलने पर लाभार्थी को उनके मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र भी भेजा जायेगा&period;<&sol;p>&NewLine;<p>क्या कहा लाभार्थियों ने &&num;8211&semi; जिलाधिकारी श्री हरी प्रताप शाही ने कोरोना के टीका लगवाने के बाद कहा की आज मैं कोविड का लगवाया हूं। टीका लगवाने के बाद मैं पूरी तरह से संतुष्ट और सुरक्षित महसूस कर रहा हूं । और अपील कर रहा हूं कि सब लोग सुरक्षित होने के लिए बिना किसी आशंका के टीका लगवाएं और इसका भरपूर फायदा उठाएं और सुरक्षित रहे ।<br &sol;>&NewLine;मुख्य विकास अधिकारी डॉ० विपिन जैन ने कोरोना के टीका लगाने के बाद कहा कि आज टीका लगवाने के बाद मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। सामान्य रूप में लोगों में आशंका है कि वैक्सिंग सुरक्षित है या नहीं तो आज मैं खुद वैक्सीन लगवाया हूं । यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। मैं पूरे जनपद वासियों से अपील करता हूं कि जब भी जिसका समय आए टीका जरूर लगवाएं और सुरक्षित रहे&period;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>अनुपस्थित की बनेगी सूची-<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>बृहस्पतिवार को हुये कोविड – 19 टीकाकरण अभियान के दिन कई ऐसे लोग भी रहे जिनका नाम कोविन पोर्टल पर पंजीकृत था लेकिन वह टीकाकरण के समय नहीं आए। अनुपस्थित लोगों की अब एक अलग सूची तैयार होगी। इन लोगों को टीकाकरण के लिए अलग से समय दिया जाएगा&period;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>सत्यापन के लिए आवश्यक&colon;-<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>अगर आप कोविड – 19 टीकाकरण के लिए जा रहे हैं तो अपना एक पहचान पत्र ले आना न भूलें। इसमें आधार कार्ड&comma; ड्राइविंग लाइसेंस&comma; वोटर आइडी एवं पैन कार्ड&comma; पासपोर्ट&comma; जॉब कार्ड&comma; पेंशन दस्तावेज&comma; मनरेगा कार्ड &comma; स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड&comma; सांसदों&comma; विधायकों&comma; एमएलसी को जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र&comma; बैंक&comma; पोस्ट ऑफिस की पासबुक&comma; केंद्र&comma; राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा आईडी कार्ड आदि में कोई एक हो सकता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पति ने नहीं मानी बात तो बेटी संग गहरे कुएं में कूदी पत्नी

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद