सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ पटना में किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। यह बहुचर्चित ऐतिहासिक ड्रामा 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फिल्म के दमदार ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच अब इसकी स्टारकास्ट प्रमोशन में जुटी हुई है। 2 अगस्त को सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ पटना पहुंचे&comma; जहां दोनों ने फिल्म बंटवारा 1947 का प्रमोशन किया। इस दौरान उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेककर आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद दोनों ने प्रमोशनल कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और मीडिया व फैंस से मुलाकात की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बंटवारा 1947 भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों की कहानी है। फिल्म प्यार&comma; त्याग&comma; हिम्मत और मुश्किल हालात में भी उम्मीद बनाए रखने का संदेश देती है। इसमें शबाना आज़मी&comma; सनी देओल&comma; प्रीति जी जिंटा&comma; करण देओल&comma; अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी फिर साथ आई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए&period; आर&period; रहमान ने दिया है&comma; जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। बंटवारा 1947 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जे०पी० गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप 6.5 किलोमीटर गंगा चैनल विकसित होगा, समग्र विकास में तेजी के निर्देश : मुख्यमंत्री

विकसित बिहार के निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

नशामुक्त युवा ही रखेंगे विकसित भारत और समृद्ध बिहार की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी