सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी का आकस्मिक निधन, गांव व परिजनों में शोक की लहर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>नरपतगंज प्रखंड के नवाबगंज पंचायत निवासी एवं सेवानिवृत्त हल्का कर्मचारी सिंघेश्वर साह का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिंघेश्वर साह अपने सरल स्वभाव&comma; ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए क्षेत्र में काफी सम्मानित थे। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण&comma; सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनके आवास पहुंचे तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने कहा कि सिंघेश्वर साह का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सेवाकाल में निष्पक्ष एवं ईमानदारीपूर्वक दायित्वों का निर्वहन किया&comma; जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा धूमधाम से मनाई गई

ठिकरी गांव की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की जिंदगी

पत्नी और उसकी मां ने की पति की जमकर पिटाई, महिला कांस्टेबल खड़ी देखती रही