70वीं BPSC रद्द करने और TRE 4.0 में एकल परीक्षा की मांग, छात्रों ने किया CM आवास मार्च

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ AISA समेत विभिन्न छात्र संगठनों ने मंगलवार को 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने&comma; TRE 4&period;0 में एकल परीक्षा आयोजित करने तथा सभी परीक्षाओं में नियमितता&comma; पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विशाल मार्च निकाला।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से मुख्यमंत्री आवास की ओर निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। पिछले दो दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे AISA नेताओं मनीषा&comma; सोनू फरनाज और आदर्श ने भी मार्च में हिस्सा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मार्च का नेतृत्व AISA बिहार के राज्य अध्यक्ष धनंजय&comma; राज्य सचिव दीपांकर&comma; राज्य उपाध्यक्ष सबा आफ़रीन&comma; छात्र राजद के प्रधान महासचिव अकरम खान&comma; AYFI के राज्य अध्यक्ष शम्भुदेवा&comma; DYFI केंद्रीय कमिटी सदस्य मनोज कुमार चंद्रवंशी&comma; SFI बिहार अध्यक्ष कांति कुमारी समेत विभिन्न छात्र संगठनों के नेताओं ने किया। आंदोलनकारियों का आरोप है कि मार्च के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। छात्र संगठनों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे&comma; लेकिन आंदोलन को बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया गया। AISA ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता&comma; नियमितता और जवाबदेही सुनिश्चित होने तथा छात्रों की मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुर्घटना पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाने के लिए पटना यातायात पुलिस ने दिया प्रशिक्षण

मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी नदवी के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई