शास्त्रीय स्लाइड गिटार की मनमोहक प्रस्तुति, छात्राओं ने लिया संगीत का आनंद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना वीमेंस कॉलेज के SPIC MACAY हेरिटेज क्लब की ओर से मंगलवार को ओपन एयर स्टेज हॉल में शास्त्रीय स्लाइड गिटार वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध स्लाइड गिटार वादक पं&period; देवाशीष भट्टाचार्य ने अपनी शानदार प्रस्तुति से छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पं&period; देवाशीष भट्टाचार्य के साथ श्री सूर्यदीप्त भट्टाचार्य ने संगत की&comma; जबकि तबले पर श्री सुधीर कुमार घोराई ने साथ दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कलाकारों के अभिनंदन एवं सम्मान के साथ हुई। उनका अभिनंदन डॉ&period; सिस्टर एम&period; जिन्सी ए&period;सी&period;&comma; डॉ&period; सिस्टर एम&period; नेल्सा ए&period;सी&period; एवं SPIC MACAY हेरिटेज क्लब की समन्वयक सुश्री मोना कुमारी ने किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगीत के प्रति अपनी गहरी रुचि एवं सराहना व्यक्त की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुस्कान शर्मा ने किया&comma; जबकि धन्यवाद ज्ञापन जलीबा नदीम ने प्रस्तुत किया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। कार्यक्रम ने छात्राओं को भारतीय संगीत की विविधता को करीब से समझने और एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

कुमासपुर में मां-बेटे की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

पटना सिटी को मिला नया SDO, IAS कशिश बक्शी ने संभाला पदभार

हाजीगंज से छोटी पटन देवी तक निकली डेंगू जागरूकता रैली, बच्चों ने दिए बचाव के संदेश