प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र काफी दूर बनाए जाने पर छात्र छात्राओं में आक्रोश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon; <&sol;strong>अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद &lpar;ABVP&rpar; शेखपुरा इकाई के द्वारा रामाधीन महाविद्यालय के प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक सत्र 2023-27 एवं 2024-28 की आगामी प्रैक्टिकल परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र बहुत दूर दूसरे जिले में बनाए जाने के विरोध में दिया गया है।<br>ज्ञापन के माध्यम से छात्र नेताओं ने बताया कि विगत दिनों थ्योरी परीक्षा संपन्न होने के बाद अब प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि जारी की गई है। लेकिन&comma; रामाधीन महाविद्यालय समेत शेखपुरा के सभी महाविद्यालयों का प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र सिकंदरा स्थित &&num;8216&semi;धनराज सिंह महाविद्यालय&&num;8217&semi; को बना दिया गया है। सिकंदरा का यह केंद्र रामाधीन महाविद्यालय से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छात्र नेताओं ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय में नामांकित कई छात्र ग्रामीण क्षेत्रों से 10 से 15 किलोमीटर का सफर तय करके कॉलेज पहुँचते हैं। ऐसे में इतनी दूर परीक्षा केंद्र बनाए जाने से विद्यार्थियों को कई प्रकार की शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने याद दिलाया कि विगत कई वर्षों से जिले के सभी महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र रामाधीन महाविद्यालय में ही बनाया जाता रहा है।एबीवीपी और अन्य छात्र प्रतिनिधियों ने प्राचार्य से विनम्र आग्रह किया है कि छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए रामाधीन महाविद्यालय को ही पुनः परीक्षा केंद्र बनाया जाए। साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी इस न्यायसंगत मांग को नहीं माना गया&comma; तो सभी विद्यार्थी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।ज्ञापन सौंपने के दौरान एबीवीपी के नगर मंत्री बबन राय&comma; कॉलेज मंत्री अंशु राज&comma; छात्र जदयू के ओंकार कुमार&comma; कार्यकर्ता आशीष कुमार&comma; हर्ष कुमार&comma; नीतीश कुमार सहित कई अन्य छात्र उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

जनता महादलित संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने अजय कुमार