खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पुनपुन नदी के जलस्तर में लगातार तेज बढ़ोतरी से फुलवारी शरीफ और संपतचक प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है&period; पुनपुन सुरक्षा बांध के समीप नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है&period; हालांकि अभी तक किसी भी गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश नहीं किया है&comma; लेकिन नदी की उफनती धारा चिहूंट&comma; बकपुर&comma; सकरैचा&comma; तारापुर&comma; कंडाप और आसपास के इलाकों में गांव के बाहर फैल गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नदी का पानी घरों के काफी नजदीक पहुंचने और तेज बहाव को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है&period; नदी किनारे और आसपास बसे गांवों के लोग रातभर जागकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं&period; ग्रामीणों का कहना है कि पानी जिस तेजी से बढ़ रहा है&comma; उससे कभी भी गांव में पानी प्रवेश करने की आशंका बनी हुई है&period; छोटे बच्चों और बुजुर्गों को लेकर परिवारों की चिंता बढ़ गई है। पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर से रेलवे ट्रैक पर भी खतरा मंडरा रहा है&period; हालांकि अभी रेलवे ट्रैक को किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है&period; बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक से नीचे तक पानी पहुंच गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारी शरीफ के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है&period; टीम को निगरानी में लगाया गया है और नदी के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है&period; उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी गांव में पानी प्रवेश नहीं किया है और तत्काल खतरे जैसी स्थिति नहीं है&period; हालांकि नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है&comma; इसलिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परसा बाजार थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि पुनपुन नदी का पानी अभी गांव में नहीं फैला है हालांकि बांध के नजदीक पून पुन नदी पूरा पूरी तरह लबालब भरा है बक पुर बगीचा और आसपास के इलाके में पानी भर गया चिन्हुट के पास मंदिर डूब गया है पुलिस भी गश्त तेज कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

स्मैक के कच्चे माल के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को बताया- प्रतिबंधित कफ सिरप और पाउडर मिलाकर तैयार करते हैं नशीला पदार्थ