चहारदीवारी विहीन प्राथमिक विद्यालय अकहा में पढ़ने वाले छात्र तथा शिक्षक असुरक्षित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अकहा में चहारदीवारी नहीं होने के कारण पढ़ने वाले बच्चों के साथ- साथ शिक्षक भी परेशान हैं। विद्यालय में लगभग 80 छात्र &sol; छात्रा नामांकित हैं। वहीं विद्यालय में तीन शिक्षक पदस्थापित हैं जिसमें एक महिला तथा दो पुरूष शिक्षक हैं । चहारदीवारी नहीं होने के कारण पढ़ने वाले बच्चों के साथ साथ कार्यरत शिक्षक भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीण गिरानंद पासवान&comma; रमेश पासवान&comma; विनोद पासवान&comma; जवाहर पासवान आदि ने कहा हमलोग जमीन देकर विद्यालय का तो स्थापना करावा दिए परंतु शिक्षा विभाग तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि के उदासीन रवैए के कारण विद्यालय का चौमुखी विकास नहीं हो पाया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्यालय का प्रांगण खुला रहने के कारण पढ़ने वाले बच्चों के लिए निर्मित शौचालय को भी लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है जिस कारण बच्चों एवं शिक्षकों को खुले मैदान में शौच के लिए जाना पड़ता है। इस बाबत प्रधान शिक्षिका रंजना राय ने बताया कि विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण को लेकर मेरे द्वारा प्रभार लेने के बाद कई बार विद्यालय कि समस्या से संबंधित आवेदन विभाग को दिया गया लेकिन किसी प्रकार का कार्रवाई नहीं हुआ । मौके पर उपस्थित वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नागेश्वर पासवान ने बताया कि जब से विद्यालय का स्थापना हुआ है तब से हम लोग चहारदीवारी&comma; शौचालय एवं भवन के लिए विभाग के अधिकारी से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन अबतक किसी प्रकार की करवाई नहीं हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च