पटना कॉलेज कैंपस से छात्र का अपहरण कर जमकर पीटा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राजधानी पटना के पिरबोहर थाना क्षेत्र के पटना कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े एक युवक अमन लाल नामक छात्र का अपहरण कर लिया गया। कॉलेज कैंपस से हुए छात्र के अपहरण की सूचना से कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए टाउन डीएसपी 1 अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पटना कॉलेज में पढ़ने वाले अमन लाल को सैदपुर हॉस्टल के छात्रों ने अपहरण कर लिया&comma; जिसके बाद अपहृत छात्र अमन लाल को ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। घायल छात्र अमन लाल को गंभीर हालत में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डीएसपी ने आगे बताया की लोकसभा चुनाव के दौरान पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हर्ष की हत्या के समर्थन में अमन लाल ने फेसबुक पर कुछ पोस्ट किया था&comma; जिससे हर्ष की हत्या में शामिल आरोपी उससे नाराज थे और लगातार धमकी दे रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की