20 हजार रिश्वत लेते थानाध्यक्ष गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&comma; अजीत।<&sol;mark><&sol;strong> निगरानी की लगातार कार्रवाई के बाद भी बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और पुलिस कर्मियों द्वारा रिश्वत लेने का मामला कम होता नजर नहीं आ रहा है। प्रतिदिन घूसखोर पदाधिकारी पकड़े जा रहे हैं। एक बार फिर एक थानाध्यक्ष को रिश्वत लेते हुए निगरानी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस बार मामला औरंगाबाद जिले से जुड़ा है। जहां पटना से पहुंची निगरानी टीम ने गुरुवार को औरंगाबाद जिले के उपहारा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाध्यक्ष को उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव निवासी सनोज कुमार से 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र में एक लड़की के अपहरण मामला सामने आया था&comma; जिसमें दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 51&sol;23 से तीन आरोपितों का नाम हटाने के लिए रूपये की डिमांड की थी&comma; इसी रूपये को लेने के लिए थानाध्यक्ष ने सनोज को बुलाया था। लेकिन सनोज ने इसकी जानकारी निगरानी को दे दी। आज अहले सुबह ही थानाध्यक्ष को 20 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। निगरानी डीएसपी शशि कुमार ने बताया कि निगरानी थाना कांड संख्या 30&sol;23 में थानाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है&comma; पूछताछ की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम