घूरना एसएसबी ने माथे पर ला रहे 160 किलो गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड के इंडो- नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत पथराहा मेहता टोला स्थित सीमा स्तंभ संख्या 190 के समीप सीमा से दो सौ मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में नेपाल से एक गांजा तस्कर माथे पर बैग में भर कर ला रहे 160 किलो गांजा सहित एक तस्कर को घूरना एसएसबी बीओपी के जवानों ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई रविवार की देर शाम सहायक सेनानायक सह घूरना बीओपी कंपनी कमांडर अभिषेक कुमार गुप्ता के निर्देश पर किया गया है। कंपनी कमांडर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में नेपाल से माथे पर बैग में भरकर भारतीय क्षेत्र में गांजा लाया जा रहा है। सूचना के आलोक में एसएसबी जवानों को सीमा पर तैनात किया गया था। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तैनात करने के कुछ छन बाद जवानों को इतनी बड़ी उपलब्धि मिली। गांजा के साथ गिरफ्तार किए गए तस्कर नेपाल स्थित सुनसरी जिला के दीवानगंज गांव निवासी विनोद उरांव शामिल है। एसएसबी कंपनी कमांडर ने बताया कि बार्डर के सीमा स्तंभ संख्या 190 के रास्ते नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक तस्कर को एसएसबी जवानों ने देखा। तस्कर जवानों को देख भागने की कोशिश किया। जवानों ने खदेड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजा एवं गिरफ्तार तस्कर को आज सोमवार को घूरना थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मामले की पुष्टि करते हुए घूरना नव पद स्थापित थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि एसएसबी के द्वारा बेला बार्डर के समीप 160 किलो गांजा समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जिसे मेडिकल जांच कराने के बाद कांड दर्ज कर उसे अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गाजा की कीमत बीस लाख रुपये आंकी जा रही है। इस कार्रवाई में सहायक सेनानायक के अलावे मुख्य आरक्षी पार्टी कमांडर कृष्णा&comma; राजीव सिंह&comma; निवास रावत&comma; रोहित कुमार तिवारी&comma; बी कृष्णा शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील