पटना में लगातार दूसरी बार SSP उपेंद्र शर्मा ने किया छठ व्रत

&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> लोक आस्था का महापर्व कहे जाने वाला छठ पर्व अच्छे से संपन्न हो जाए&comma; इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के कंधों पर होती है&period; पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी भी इस महापर्व को करते नजर आए हैं और ऐसे में भी उन अधिकारियों पर ही इस महापर्व व्रत के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने की बड़ी जिम्मेदारी होती है&period;इसी कड़ी में खुद पटना पुलिस के कप्तान एसएसपी उपेंद्र शर्मा छठ करते हुए इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं&period; एसएसपी इस साल भी छठ व्रत कर रहे हैं&period; छठ के अनुष्ठान करने में उन्होंने इस बार पत्नी आकांक्षा की मदद ली है&period; उनकी पत्नी ने इस साल छठ नहीं किया है&period; 2020 में दोनों ने साथ-साथ इस व्रत को किया था&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सोमवार से शुरू हुए छठ व्रत के नहाय-खाय के दिन से ही एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने अपने सरकारी आवास पर पत्नी की मदद से चने की दाल&comma; कद्दू की सब्जी और चावल बनाया और खाया&period; मंगलवार को खरना प्रसाद के लिए रोटी और खीर भी एसएसपी ने खुद ही बनाया&period; पूजा करने और प्रसाद खाने के बाद 36 घंटे के लिए निराहार और निर्जला व्रत रख अर्घ्य की तैयारी शुरू कर दी है&period;इस बारे में पटना एसएसपी उपेंद्र बताते है कि वह जब मोतिहारी में एसपी थे तो वहां उनके सरकारी आवास के पास ही एक तालाब था और सैकड़ों लोग छठ करने के लिए उसी तालाब पर आते थे&period; छठ व्रतियों को देखकर उन्होंने भी अनुष्ठान करने का ठाना&period; फिर पत्नी आकांक्षा को भी पटना से मोतिहारी बुलाकर दोनों ने एक साथ पहली बार मोतिहारी में छठ किया&period;पटना में बतौर एसएसपी यह उनका दूसरा छठ व्रत है&period; एसएसपी ने बताया कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आगे भी लोकास्था का महापर्व छठ करता रहूं&period; भगवान ऐसा आशीर्वाद दें&period; एसएसपी ने बताया कि ड्यूटी तो हर दिन करनी है और साल में एक बार यही एक मौका आता है जब ड्यूटी के साथ-साथ व्रत करने को मिलता है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

1930 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार से लेकर ‘साइबर मंगलवार’ तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र