सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित सेकंड चांस कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए दिनांक 09 मार्च से 11 मार्च तक मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस मॉक टेस्ट में कुल 93 बालिकाओं ने भाग लिया। परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में किया गया&comma; जिससे सभी प्रतिभागियों को व्यवस्थित रूप से परीक्षा देने का अवसर मिल सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सेकंड चांस कार्यक्रम उन बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए संचालित किया जा रहा है&comma; जो विभिन्न सामाजिक&comma; आर्थिक एवं व्यक्तिगत कारणों से पूर्व में अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सकी थीं। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा समुदाय स्तर पर व्यापक मोबिलाइजेशन कर पन्द्रह वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं एवं महिलाओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित कक्षाओं के माध्यम से फाउंडेशन कोर्स एवं मेन कोर्स संचालित किए जाते हैं&comma; जिनमें बुनियादी साक्षरता&comma; गणितीय दक्षता&comma; जीवन कौशल तथा आत्मविश्वास के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वर्तमान में आगामी अप्रैल माह में आयोजित होने वाली एनआईओएस बोर्ड की कक्षा दसवीं परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विषयवार अध्ययन एवं निरंतर अभ्यास कराया जा रहा है&comma; ताकि प्रतिभागियों की सफलता सुनिश्चित की जा सके और उन्हें आगे की शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसरों से जोड़ा जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी क्रम में आज होम साइंस एवं सामाजिक विज्ञान &lpar;SST&rpar; विषयों का मॉक टेस्ट आयोजित किया गया&comma; जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक तैयारी एवं आत्मविश्वास का परिचय दिया। यह मॉक टेस्ट न केवल परीक्षा की तैयारी को मजबूत करने में सहायक सिद्ध हुआ&comma; बल्कि प्रतिभागियों में आत्मविश्वास&comma; अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति गंभीरता को भी सुदृढ़ किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मॉक टेस्ट के सफल आयोजन में शिल्पा कुमारी&comma; पवन कुमार मिश्रा&comma; सूरज कुमार एवं सोनी कुमारी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही&comma; जिनके समन्वित प्रयासों से परीक्षा का संचालन सुचारु एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर AAC बैठक, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा पर जोर

भाजपा स्थापना दिवस पर दीपों की रोशनी से नहाया प्रदेश कार्यालय परिसर, संजय सरावगी ने किया दीप प्रज्वलित

राष्ट्रीय लोक मोर्चा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाएगी