एसएसबी ने नेपाली शराब समेत एक बाइक किया बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे कोशिकापुर बार्डर के समीप बुधवार की रात फुलकाहा एसएसबी बीओपी कंपनी कमांडर प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने बाइक पर लोड नौं सौ बोतल दिलवाले नामक शराब एवं नेपाली अंग्रेजी मेकडवाइल 16 बोतल बरामद किया है जबकि तस्कर शराब एवं बाइक छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। हालांकि जवानों ने मौके से भागे शराब तस्कर का कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन तब तक नेपाल की ओर भाग निकले थे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसएसबी बीओपी प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से बड़ी मात्रा में बाइक पर लोड करके भारतीय क्षेत्र कोशिकापुर होकर फुलकाहा बाजार होते हुए सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया जा रहा था जहां जवानों के साथ उक्त स्थल पर पहुंचा तो तस्कर बाइक एवं शराब फेक कर भागने में सफल रहे। एसएसबी बीओपी प्रभारी ने बताया कि जवानों के द्वारा लगातार शराब की बड़ी खेप पकड़ा जा रहा है और यह अभियान लगातार चलता रहेगा। बरामद शराब एवं बाइक को अररिया उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

पीएम मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा पर जा रहे सेवा यात्रियों से किया संवाद, कहा- सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य