अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एसएसबी ने चलाया योग जागरूकता अभियान

&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा&comma; बिहार द्वारा योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार दिनांक 27 अप्रैल 2026 को सुबह 8&colon;00 बजे से 8&colon;40 बजे तक 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के बाह्य सीमा चौकी &&num;8220&semi;एफ&&num;8221&semi; समवाय फुलकाहा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत कुन-कुन देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान एसएसबी के बल कर्मियों&comma; विद्यालय के शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और योग के महत्व को समझा। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति निरोग और ऊर्जावान रहता है।<br>कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज