अवैध रूप से संचालित अस्पताल पर प्रशासन का छापा, प्राथमिकी दर्ज

&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। जिलाधिकारी à¤µà¤¿à¤¨à¥‹à¤¦ दूहन के निर्देश पर सोमवार को जिले के पलासी प्रखंड में अवैध रूप से संचालित एक निजी अस्पताल के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान नित्या इमरजेंसी हॉस्पिटल को सील करते हुए संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।<br>जानकारी के अनुसार पीएचसी पलासी के औचक निरीक्षण के क्रम में वार्ड संख्या-04 स्थित नित्या इमरजेंसी हॉस्पिटल की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नित्यानंद साह द्वारा अस्पताल बिना निबंधन के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। जांच के समय अस्पताल में दो प्रसव मरीज भर्ती पाए गए&comma; जिन्हें तत्काल पीएचसी पलासी में स्थानांतरित कराया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर राहुल कुमार यादव मौके पर मौजूद नहीं थे। संचालक ने अधिकारियों को बताया कि डॉक्टर केवल ऑपरेशन के समय ही अस्पताल आते हैं। इसे स्वास्थ्य मानकों का गंभीर उल्लंघन माना गया। निरीक्षण के बाद प्रशासन ने अस्पताल में उपलब्ध सभी उपकरणों एवं सामग्रियों को जब्त कर कमरे को सील कर दिया। साथ ही संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा