एसएसबी जवानों ने पिकअप वैन से भारी मात्रा में नेपाली शराब सहित एक व्यक्ति को धर दबोचा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>अररिया जिले के एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी घूरना प्रभारी एसआई दुर्गेश कुमार पांडे के नेतृत्व में जवानों ने शनिवार अहले सुबह करीब 3&colon;30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वैन रजिस्ट्रेशन नंबर बी&period;आर&period;38 जी&period;ए&period;3346 से भारी मात्रा में नेपाली शराब सहित एक व्यक्ति को धर दबोचा&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस बाबत कैंप प्रभारी श्री पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि नेपाल के तरफ से एक पिकअप वैन शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। सूचना मिलते ही जवानों के साथ सीमा से सटे मानिकपुर गांव के समीप सीमा पिलर संख्या-188&sol;03 पर नाका लगा दिया&comma; कुछ ही देर बाद नेपाल के तरफ से उक्त वैन को आते देख जवानों ने पूरी तैयारी के साथ वैन को धर दबोचा। दबोचे गए वैन सहित चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ करने पर अपने बयान में चालक ने अपना नाम मोहम्मद रकीप&comma; ग्राम मिल्की डुमरिया&comma; पंचायत भंगही&comma; थाना फुलकाहा का निवासी बताया है। जब जवानों ने वैन का तलाशी किया तो वैन के अंदर नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 3600 बोतल शराब लदा हुआ था। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने तथा वैन का कागजात जांच करने पर पता चला कि वैन इसी व्यक्ति के नाम से है। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि शराब मिल्की डुमरिया निवासी कुश यादव तथा मानिकपुर निवासी पवन यादव का है। दबोचे गए व्यक्ति व जप्त सामग्रियों का कागजी खानापूर्ति के बाद एक्साइज विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया गया। इसकी जानकारी कैंप प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडे ने दिया है। एसएसबी के इस अभियान में एसआईं दुर्गेश कुमार पांडे&comma;जवान खुर्शीद आलम&comma; विजय बहादुर&comma; राजशेखर&comma;सहित ड्राइवर देवेंद्र शामिल थे। वहीं सूत्र बताते है कि सीमा से महज एक किलोमीटर की दूरी पर घूरना थाना तथा फुलकाहा थाना अवस्थित है&comma; फिर भी तस्कर बड़ी आसानी से नेपाल से प्रतिबंधित शराब एवं अन्य सामानों की तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर जाता है जो प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई