एसएसबी के जवानों ने 14 सौ बोतल नेपाल निर्मित शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> एसएसबी 56वीं वाहनी बीओपी फुलकाहा के इंस्पेक्टर जय शंकर पांडे ने 27 फरवरी शनिवार की देर रात्रि करीब 10&colon;00 बजे 14सौ बोतल नेपाल निर्मित दिलवाले नामक शराब से लदे एक टाटा इंडिका कार को किया जप्त&comma; मौके से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार&period;<&sol;p>&NewLine;<p>इस बाबत बीओपी इंस्पेक्टर जय शंकर पांडे ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब 10&colon;00बजे मुझे गुप्त सूचना मिली की एक लाल रंग के कार से तस्करी का सामान लेकर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है&comma; सूचना मिलते ही जवानों के साथ बथनाहा बीरपुर रोड अंचरा पंचायत स्थित घूरना मोड़ के समीप जवानों के साथ नाका लगा दिया। कुछ ही देर में उत्तर दिशा नेपाल की ओर से एक लाल रंग की टाटा इंडिका कार आ पहुंचा&comma; जिसे रोक कर तलाशी लिया गया तो कार के अंदर नेपाल निर्मित दिलवाले नामक शराब बरामद हुआ। वहीं मौके पर से ही जवानों ने चालक को धर दबोचा। कार सहित चालक को बीओपी कैंप लाया गया जहां जवानों के द्वारा पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम विकास कुमार चौधरी&comma; पिता विनोद चौधरी&comma; ग्राम श्रीपुर सुखासन&comma; पोस्ट सुखासन&comma; थाना किशनपुर&comma; जिला सुपौल &lpar;बिहार&rpar; बताया है। कार का रजिस्ट्रेशन- नंबर-DL7CE6011है। इस अभियान में इंस्पेक्टर जय शंकर पांडे के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों में शंभू कुमार यादव&comma; अंजनी कुमार पंडित&comma; शंकर मंडल&comma; गुरु प्रीत सिंह &comma;ए लोंकोट सीमा&comma; प्रतीक कुमार सिंह&comma; अनिल कुमार&comma; आदि शामिल थे। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के बाद जप्त सामग्रियों के साथ कागजी खानापूर्ति के पश्चात आज रविवार को फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया। वहीं फुलकाहा थाना अध्यक्ष हरेश तिवारी ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया जाएगा&period;<&sol;p>&NewLine;<p>वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो लगातार पुलिस व एसएसबी के द्वारा तस्करी का प्रतिबंधित शराब लगातार पकड़े जाते हैं फिर भी तस्करी का काम जोरों पर चलता रहता है&comma; मानो तो इसके पीछे बड़े-बड़े तस्करों का हाथ है। जबकि 23 फरवरी को भी उसी स्थान से एक उजली रंग की कार से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ और एक तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भी भेजा गया। फिर भी तस्करी का काम थमने का नाम नहीं ले रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में फिर एक्शन, घूस लेते दारोगा गिरफ्तार!

लालू जी के सोंच के साथ राजद को अन्तिम पायदान के लोगों तक पहुंचना होगा और उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा : तेजस्वी यादव

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!