अवैध तरीके से लैब सामग्री नेपाल ले जाते स्कॉर्पियो को एसएसबी के जवानों ने किया जप्त

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र फुलकाहा एसएसबी बीओपी कैंप प्रभारी एसआई दुर्गेश कुमार पांडे के नेतृत्व में अवैध तरीके से नेपाल ले जाते लैब सामग्री सहित BR-38P-4175 स्कॉर्पियो को एसएसबी जवानों ने किया जप्त तथा तीन व्यक्ति को कब्जे में लेकर किया जा रहा था&comma; पूछताछ। बीरगंज वार्ड संख्या-03 नेपाल निवासी लक्ष्मण यादव तथा इटहरी निवासी मृगेंद्र यादव&comma; चालक सोनापुर पंचायत पथरदेवा वार्ड संख्या-01निवासी उमेश कुमार साह शामिल है।<br>इस बाबत बीओपी प्रभारी एसआई दुर्गेश कुमार पांडे ने बताया कि रविवार की अहले सुबह करीब 3&colon;30 बजे गश्त के दौरान सीमा पिलर संख्या-186&sol;01 के समीप एक उजला रंग के स्कॉर्पियो चार चक्का वाहन भारतीय क्षेत्र से नेपाल की ओर जा रहा था।शक के आधार पर जवानों ने तलाशी लिया तो देखा की वाहन के अन्दर लैब&lpar; प्रयोगशाला&rpar; से जुड़े कुछ सामान रखा है। सामान सहित तीन व्यक्ति को कब्जे में लेकर फुलकाहा कैंप लगाया गया जहां पूछताछ करने पर दो व्यक्ति ने नेपाल इटहरी के एक टेक्निकल इंस्टीट्यूट संस्था का बताया है। जिसमें परखनली&comma; सूक्ष्मदर्शी दूरबीन&comma;दर्जनों बिस्फोटक&comma;रासायनिक पदार्थ इत्यादि शामिल था।वहीं अभिरक्षा में लिए तीनों व्यक्ति को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कैम्प प्रभारी के अनुसार स्कॉर्पियो जीमराही निवासी कलानंद खतवे का बताया जाता है। वहीं अभिरक्षा में लिए गए चालक से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया की स्कॉर्पियो साहेबगंज नेपाल निवासी हरि साह का है&comma; जो कलानंद खतवे के नाम से खरीद कर भारतीय क्षेत्र से नेपाल बार्डर तक तस्करी का सामान को पहुंचाता है।कागजी खानापूर्ति के बाद कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया जाएगा इसकी जानकारी कैंप प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडे ने दिया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर