एसएसबी जवानों ने 360 बोतल शराब व एक बाइक किया जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> पथरदेवा एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार मीणा के नेतृत्व में जवानों ने रविवार सुबह 360 बोतल नेपाली उमंगा नामक शराब सहित एक बाइक हीरो ग्लैमर को जप्त करने में सफलता पाई है। वहीं मौके से दो तस्कर को भी धर दबोचा&period; मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी पथरदेवा के सब इंस्पेक्टर को रविवार की सुबह करें 5&colon;30 बजे गुप्त सूचना मिली की कुछ तस्करों के द्वारा नेपाल से बाइक पर नेपाल निर्मित शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है&comma; सूचना मिलते ही जवानों के साथ सीमा पिलर संख्या 186&sol;पीपी 75 जिमराही पंचायत सोनापुर के समीप पहुंच कर नाका लगा दिया। कुछ ही देर बाद नेपाल के तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार बोरे में कुछ रखकर आ रहा था&comma; कि जवानों को देख भागने का प्रयास किया&comma; लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्ति सहित बाइक को धर दबोचा। बोरे में रखें सामानों की जांच की गई तो नेपाल निर्मित उमंगा नामक शराब पाया गया&comma; जिसे जप्त कर दोनों व्यक्ति सहित कैंप लाया गया&period;<&sol;p>&NewLine;<p>जहां जवानों के द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना-अपना नाम- पिंटू कुमार पासवान&comma; पिता हीरालाल पासवान&comma; ग्राम जिमराही&comma; वार्ड संख्या- दो&comma; पंचायत सोनापुर&comma; पुलिस ओपी बथनाहा&comma; जिला अररिया&comma; का निवासी बताया है।वहीं दूसरा व्यक्ति पप्पू कुमार यादव&comma; पिता योगानंद यादव&comma; ग्राम जिमराही वार्ड संख्या तीन पुलिस ओपी बथनाहा&comma; जिला अररिया बताया है। जप्त सामग्रियों व गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों का कागजी खानापूर्ति के बाद देर शाम बथनाहा ओपी को सुपुर्द किया। बथनाहा ओपी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों का कागजी खानापूर्ति कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया। एसएसबी के इस अभियान में जवानों में एएसआई बालक राम&comma; हेड कांस्टेबल संजीव कुमार&comma; कांस्टेबल पप्पू कुमार यादव&comma; राम आशीष सिंह &comma;आदि जवान शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में फिर एक्शन, घूस लेते दारोगा गिरफ्तार!

लालू जी के सोंच के साथ राजद को अन्तिम पायदान के लोगों तक पहुंचना होगा और उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा : तेजस्वी यादव

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!