एसएसबी जवानों ने शराब के साथ बाइक सहित एक तस्कर को धरदबोचा!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा पर अवस्थी एसएसबी56वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर 59बोतल नेपाल निर्मित दिलवाले नामक शराब के साथ एक बाइक सहित एक तस्कर को धरदबोचा। वहीं दूसरा तस्कर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। मिली जानकारी के अनुसार बीओपी प्रभारी उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार पांडे के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी राहुल कुमार एवं आरक्षी विजय बोरो सहित जवानों के साथ सीमा पिलर संख्या-188&sol;03मानिकपुर के समीप जवानों ने सूचना के आधार पर शाम करीब 6&colon;30 बजे नाका लगा दिया था। कुछ ही देर बाद नेपाल के तरफ से बाइक सवार पीछे में एक व्यक्ति को बैठाये आ रहा था जैसे ही जवानों को देखा कि पीछे में बैठे व्यक्ति बाइक से कूदकर भाग निकला।वहीं जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सहित एक व्यक्ति को धर दबोचा। दबोचे गए व्यक्ति के पास जांच करने पर उसके पास से नेपाल निर्मित शराब बरामद हुआ। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम भोला यादव ग्राम मानिकपुर का निवासी बताया है। वहीं भाग गये व्यक्ति का नाम सोनू कुमार यादव&comma; ग्राम मानिकपुर का निवासी बताया है। जप्त शराब गिरफ्तार तस्कर का कागजी खानापूर्ति के बाद फुलकाहा थाना पुलिस को आज शुक्रवार को सुपुर्द किया है।फुलकाहा थाना पुलिस ने न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बेगूसराय में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, 11 सिलेंडर जब्त!

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग