एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11 किलो 500 ग्राम गाजा बरामद किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> एसएसबी और फुलकाहा थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर मंगलवार के देर शाम भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत स्थित कोशिकापुर वार्ड संख्या-07 में सीमा स्तंभ संख्या-188&sol;2 के समीप भारतीय क्षेत्र में छुपा कर रखे 11 किलो 500 ग्राम गाजा बरामद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष रौनक कुमार के नेतृत्व में की गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने कहा की सूचना मिली थी कि तस्कर नेपाल से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गाजा की तस्करी कर भारतीय क्षेत्र के कोशिकापुर गांव में स्टॉक कर रहा है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस एवं एसएसबी कैंम्प प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस लाल एवं अन्य जवानों के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर गाजा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा इस कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया। कहा जप्त गांजा पर मामला दर्ज कर अभियुक्त की तलाश की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सभी धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को कॉरिडोर से जोड़कर विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

हरित भारत के संकल्प के साथ एक करोड़ वृक्ष लगाने का अभियान शुरू, संपतचक में लगाया गया दुर्लभ मियाजाकी आम का पौधा

मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे जदयू नेताओं को पुलिस ने रोका, थाने पहुंचकर समर्थकों ने जताया विरोध