तेज रफ्तार मैजिक वाहन पलटा, 8 लोग हुए घायल

&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर शाम औरैया गांव के समीप तेज रफ्तार मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मैजिक पर सवार एक दर्जन लोगों में से 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां डॉ&period; अरविंद कुमार द्वारा इलाज किया गया है। वहीं घायलों में एक वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजुनार गांव निवासी राहुल कुमार&comma; राजनंदन कुमार&comma; पिंटू कुमार&comma; रिंकेश कुमार&comma; नीतीश कुमार&comma; चरित्र मिस्त्री&comma; नागेश्वर शर्मा&comma; केदार शर्मा के रूप में हुई है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। वे लोग मैजिक वाहन से सोनो स्थित झुमराज स्थान पाठा की बलि देने गए थे। जहां से लौटने के दौरान सामने से आ रही एक ट्रक द्वारा चकमा देने के बाद चालक संतुलन खो दिया और गति तेज होने की वजह से मैजिक वाहन सड़क पर ही पलट गई। वहीं दुर्घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल किया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

‘आँगन का मिलन’ कार्यक्रम देता है सामाजिक समरसता और आत्मीयता का संदेश : रत्नेश कुशवाहा

बेगूसराय में हुए अमानवीय व्यवहार, बलात्कार, अत्याचार और हैवानियत की घटना के बाद भी सरकार में बैठे हुए लोग चुप क्यों हैं : एजाज अहमद

मारवाड़ी युवा मंच पटना उमंग शाखा द्वारा तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग शिविर