राजस्व संग्रहण में तेजी लाएं, अपर समाहर्ता ने दिए सख्त निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma;  à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon;<&sol;strong> जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान की अध्यक्षता में आज आंतरिक संसाधन को लेकर राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में लक्ष्य के अनुरूप कार्य न होने पर अपर समाहर्ता ने चिंता जताई और पदाधिकारियों को कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>&&num;8216&semi;शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी&&num;8217&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपर समाहर्ता ने जिला खनन पदाधिकारी&comma; जिला परिवहन पदाधिकारी&comma; जिला निबंधन पदाधिकारी&comma; बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता&comma; माप-तौल पदाधिकारी&comma; सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों और अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष के निर्धारित राजस्व लक्ष्यों को हर हाल में ससमय पूरा करें। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पदाधिकारियों को प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने और बकाएदारों से वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>भूमि राजस्व मामलों पर विशेष जोर<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में सभी अंचलाधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया गया कि आम जनता से जुड़े कार्यों जैसे दाखिल-खारिज&comma; भू-लगान रसीद निर्गत करना&comma; परिमार्जन प्लस के तहत त्रुटियों का सुधार और ई-मापी के आवेदनों का निष्पादन यथाशीघ्र और पारदर्शी तरीके से करें। अपर समाहर्ता ने जोर दिया कि इन सेवाओं के लिए तय समय-सीमा का सख्ती से पालन हो ताकि आम रैयतों को परेशानी न हो। लंबित मामलों की संख्या बढ़ने पर संबंधित अंचलाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी&comma; जिला निबंधन पदाधिकारी&comma; सहायक कोषागार पदाधिकारी&comma; विभिन्न नगर निकायों के नगर कार्यपालक पदाधिकारी सहित राजस्व से जुड़े अन्य सभी पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

यातायात व्यवस्था का एसपी ट्रैफिक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कॉलोनियों और अपार्टमेंट में PNG कनेक्शन पर फोकस करें : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऊंचे स्थानों पर बनेंगे पक्के आश्रय स्थल : मंत्री रत्नेश सादा