तेज गति जान की दुश्मन, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक श्रृंखला के तहत महेश चौधरी द्वारा लिखित एवं मिथिलेश कुमार पांडे के निर्देशन में नाटक &&num;8220&semi;तेज गति जान की दुश्मन&&num;8221&semi; का प्रभावशाली मंचन किया गया&period; नाटक के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नाटक में दिखाया गया कि एक युवक बिना हेलमेट पहने अपने तीन दोस्तों के साथ तेज रफ्तार से बाइक चला रहा होता है&period; इसी दौरान अचानक एक महिला सड़क पार करने लगती है&period; उसे बचाने के प्रयास में युवक ब्रेक लगाता है&comma; जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है&period; दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो जाता है और उसके सिर से काफी खून बहने लगता है। नाटक में यह भी दर्शाया गया कि दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग घायल की मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाने लगते हैं&period; इसी बीच एंबुलेंस पहुंचती है और घायल युवक को अस्पताल ले जाया जाता है&comma; जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच जाती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉक्टर की भूमिका के माध्यम से दर्शकों को संदेश दिया गया कि तेज गति जान की दुश्मन है&period; वाहन हमेशा निर्धारित गति सीमा के भीतर चलाना चाहिए तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए&period; साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने या मैसेज करने से बचने की अपील की गई&comma; क्योंकि इससे सड़क से ध्यान भटकता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। नाटक के माध्यम से नशे की हालत में वाहन चलाने को गैरकानूनी एवं जानलेवा बताते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। नाटक में महेश चौधरी&comma; मिथिलेश कुमार पांडे&comma; सौरव&comma; अमन&comma; करण&comma; अंकित&comma; शशांक&comma; अंजनी कुमार वर्मा&comma; आद्विक&comma; किशु&comma; देवदर्शन&comma; रश्मि कुमारी&comma; प्रेम कुमार एवं मो&period; शोएब कुरैशी ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने वाले 28 वाहनों से वसूला ₹35,200 जुर्माना

बांकीपुर उपचुनाव में कायस्थ सम्मान से समझौता नहीं, उपेक्षा करने वालों को मिलेगा करारा जवाब : पाण्डेय अखिलेश कुमार श्रीवास्तव

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक दवा