पटना सिटी में गुरु पूर्णिमा पर हुआ भगवान श्री जगन्नाथ का विशेष पूजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> महाराजा कुंवर रूप नारायण सिंह ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पटना सिटी के दीवान मोहल्ला नौजर घाट स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में भगवान श्री जगन्नाथ का विशेष श्रृंगार व पूजन विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित विष्णु कांत झा द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान आगामी श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 2025 के सफल आयोजन में योगदान देने वाले ट्रस्ट के पदाधिकारीगण&comma; आयोजन समिति के सदस्यगण&comma; सहयोगीगण एवं पत्रकारों को बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव एवं महापौर सीता साहू द्वारा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि&comma; &&num;8220&semi;अगले वर्ष से रथयात्रा महोत्सव और भी भव्य एवं आकर्षक रूप में आयोजित किया जाएगा।&&num;8221&semi; वहीं ट्रस्ट के उपाध्यक्ष कमलनयन श्रीवास्तव&comma; आयोजन समिति के अध्यक्ष लल्लू शर्मा&comma; महासचिव मोहन निषाद सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सभी सहयोगियों&comma; धर्मपरायण श्रद्धालुओं&comma; महिलाओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रति आभार प्रकट किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समारोह में अतुल श्रेष्ठ&comma; शिशिर कुमार&comma; अमरनाथ&comma; गणेश कुमार सिन्हा&comma; नवीन सिन्हा&comma; अनूप सिन्हा&comma; अजय आजाद&comma; सनी सिन्हा&comma; शैलेश बल्लभ&comma; शशि रंजन प्रसाद वर्मा&comma; मनोज माथुर&comma; अंशय बहादुर माथुर&comma; सुदामा प्रसाद सिन्हा&comma; राकेश कुमार गुप्ता&comma; अरुण कुमार समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सैकड़ों सनातनी श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्री जगन्नाथ का प्रसाद एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कानूनी जानकारी से ही संभव है न्याय तक पहुंच : एडवोकेट राहुल रंजन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिहार भाजपा प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समारोह आयोजित करेगी : लखेन्द्र पासवान‎

गौरीचक थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं…