विशेष पहल : जिले में व्यापक पैमाने पर आयोजित होगा मेगा स्वास्थ्य शिविर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में गुरुवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही नियमित सेवाओं के अतिरिक्त जरूरतमंदों को विशेष चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराने का उद्देश्य निहित है। मेगा शिविर के आयोजन से जुड़ी सभी जरूरी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं । सदर अस्पताल अररिया अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज सहित जिले के चिह्नित कुल 100 संस्थानों में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>स्वास्थ्य सेवाओं को ज्यादा प्रभावी बनाने की है पहल-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने बताया कि आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित कराना शिविर का मुख्य उद्देश्य है। इसे लेकर जिलास्तर पर विशेष पहल की जा रही है। इससे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाया जा सकेगा। स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों के बीच आपसी समन्वय बेहतर होंगे। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों को अधिक गतिशील बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं को ज्यादा प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इससे स्वास्थ्य विभाग के प्रति आम लोगों के विश्वास बहाली की प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अर्ली स्क्रीनिंग&comma; अर्ली डिटेक्शन व अर्ली ट्रीटमेंट पर जोर-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने कहा कि विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति आम लोगों में अभी भी जागरूकता की कमी है। इससे वे इसका लाभ नहीं उठा पाते। मेगा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें इसका लाभ उपलब्ध कराना है। कैंसर&comma; टीबी&comma; डायबिटीज&comma; बीपी जैसे कुछ रोगों का पता लोगों को देर से चलता है। प्रारंभिक अवस्था में रोग को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिये विभाग द्वारा अर्ली स्क्रीनिंग&comma; अर्ली डिटेक्शन व अर्ली ट्रीटमेंट को बढ़ावा देने की पहल स्वरूप मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कुल 100 चिकित्सा संस्थानों में आयोजित होगा शिविर-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सदर अस्पताल व अनुमंडल अस्पताल सहित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिले के चिह्नित 100 संस्थानों में किया जायेगा। नरपतगंज&comma; फारबिसगंज&comma; पलासी व भरगामा प्रखंड में आठ-आठ स्थानों पर अररिया में 10&comma; जोकीहाट में 05&comma; रानीगंज में 06&comma; सिकटी के 17 व कुर्साकांटा के चिह्नित 20 संस्थानों में शिविर आयोजित होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शिविर में नि&colon;शुल्क जांच&comma; इलाज व ऑपरेशन तक का इंतजाम<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर में डायबिटीज&comma; शुगर&comma; ब्लड प्रेशर&comma; रक्त जांच&comma; गर्भवती महिलाओं के लिये एएनसी जांच के अतिरिक्त चिह्नित स्वास्थ्य संस्थानों में आंख जांच&comma; मोतियाबिंद&comma; हाइड्रोसिल&comma; हर्निया&comma; परिवार नियोजन ऑपरेशन का इंतजाम रहेगा। इसी कड़ी में नरपतगंज पीएचसी में विकलांगता जांच शिविर&comma; भरगामा में आंख जांच की सुविधा के साथ सदर अस्पताल में कैंसर&comma; कुपोषित बच्चों की जांच सहित अन्य सुविधा आम लोगों को उपलब्ध करायी जायेगी ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश