पटना में चला विशेष समकालीन अभियान, एक साथ दो बड़ी कार्रवाई

&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> अपराध नियंत्रण को लेकर पटना पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 23 जुलाई को विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। यह अभियान केन्द्रीय क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक&comma; मध्य पटना दीक्षा की अगुवाई में चलाया गया&comma; जिसमें सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में थानाध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर छापेमारी अभियान में शामिल हुए।<br><br>इस विशेष अभियान के दौरान बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोलघर तिराहा के पास मस्जिद गली में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 10 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मौके से दो लग्जरी गाड़ियाँ&comma; एक महिंद्रा XUV700 एवं एक हुंडई कार&comma; 12 मोबाइल फोन&comma; ताश की 22 गड्डियाँ और ₹7&comma;37&comma;660 नगद बरामद किए गए।<br><br>वहीं&comma; एक अन्य कार्रवाई में गर्दनीबाग थाना पुलिस ने जनता रोड स्थित पत्थर गली के एक मकान से 46 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी