दानापुर ब्लॉक में ईशा शक्ति वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने बांटे 100 से अधिक सैनिटरी पैड

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दानापुर&comma; अजित।<&sol;strong> ईशा शक्ति वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बुधवार को दानापुर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं के बीच नि&colon;शुल्क सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी और राजनीतिक हस्तियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रवक्ता शंकर सिंह&comma; दानापुर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सह समाजसेवी भानु प्रताप सिंह&comma; बीस सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह&comma; लोजपा नेत्री सह समाजसेवी गुड़िया शर्मा&comma; प्रखंड विकास पदाधिकारी विभेष आनंद&comma; संस्था की संस्थापक ईशा शक्ति उर्फ अंशु कुमारी&comma; अमरांशु शक्ति मौर्य&comma; रितेश कुमार पांडे सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर संस्था ने पूरे भारत में 1 करोड़ महिलाओं तक सैनिटरी पैड पहुंचाने का संकल्प लिया। बिहार भर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संस्था द्वारा रोजगार सृजन की भी योजना चलाई जा रही है। ब्लॉक स्तर पर सुपरवाइजर और जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के पदों पर बहाली की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संस्था द्वारा वितरित सैनिटरी पैड में अत्याधुनिक अन्यायन चिप लगा है जो एंटी-बैक्टीरियल है। ये पैड बायोडिग्रेडेबल भी हैं&comma; जिससे यह पर्यावरण के लिए भी अनुकूल हैं। ईशा शक्ति वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है और अब यह संस्था बिहार सहित अन्य राज्यों में भी अपनी उपस्थिति और प्रभाव बढ़ा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ