PWC में ‘कॉसमॉस क्वेस्ट 3.0’ के दूसरे दिन अंतरिक्ष विज्ञान पर हुआ मंथन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर पटना वीमेंस कॉलेज के भौतिकी विभाग द्वारा आयोजित &OpenCurlyQuote;कॉसमॉस क्वेस्ट 3&period;0’ के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 19 से 22 अगस्त तक आयोजित इस कार्यक्रम की थीम &OpenCurlyDoubleQuote;विकसित भारत 2047 की ओर भारत की अंतरिक्ष यात्रा” रखी गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रार्थना नृत्य एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ&period; कविता वर्मा ने चंद्रयान की लैंडिंग पर महत्वपूर्ण प्रस्तुति दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ&period; सिस्टर एम&period; तनीषा ए&period;सी&period; ने स्वागत संबोधन दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल जितेंद्र सिंह&comma; विशिष्ट सेवा मेडल&comma; जनरल ऑफिसर कमांडिंग&comma; झारखंड एवं बिहार सब-एरिया ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संबोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने&comma; पूरी लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने तथा राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय&comma; प्रयास&comma; राजेंद्र नगर&comma; पटना के विद्यार्थियों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अमन मिश्रा एवं अंशु कुमार ने प्रथम&comma; गौरव चौधरी एवं सोनू कुमार ने द्वितीय तथा अंकित कुमार एवं सुमित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दोपहर में आयोजित अतिथि व्याख्यान सत्र में बी&period;एन&period; कॉलेज के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ&period; सरदार सिंह राव ने &OpenCurlyDoubleQuote;Exploring the Sun-Earth Connection&colon; Scope and Facilities of Space Science Research” विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं&comma; दूसरे व्याख्यान में डॉ&period; आनंद शर्मा&comma; पोस्ट-डॉक्टोरल वैज्ञानिक&comma; लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेटरी&comma; बर्कले&comma; कैलिफोर्निया&comma; अमेरिका ने &OpenCurlyDoubleQuote;Thin Layers&comma; Big Impact&colon; The Physics Behind Modern Devices” विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। दोनों व्याख्यानों के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान&comma; अनुसंधान और आधुनिक तकनीकी अनुप्रयोगों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति अपनी रुचि एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। कॉसमॉस क्वेस्ट 2026 के दूसरे दिन कुल 120 विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन डॉ&period; अमृता&comma; सहायक प्राध्यापक&comma; भौतिकी विभाग एवं आयोजन सचिव के धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ&period; कविता वर्मा&comma; डॉ&period; अपराजिता कृष्णा&comma; डॉ&period; रोहित सिंह एवं डॉ&period; अमृता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्टार्टअप के लिए पटना में तैयार हो रहा नया इकोसिस्टम

कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर एम्स पटना में दो दिवसीय कार्यशाला

बिहार बदलाव के करीब, 4 साल में अर्थव्यवस्था 4 गुना करेंगे : वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले सीएम सम्राट चौधरी