यातायात व्यवस्था का एसपी ट्रैफिक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यातायात सागर कुमार द्वारा बोरिंग रोड चौराहा एवं मोहिनी मोड़ पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ट्रैफिक ने दोनों प्रमुख स्थलों पर यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं प्रशासनिक कर्मियों से यातायात प्रबंधन को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने&comma; जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों को निर्देशित किया कि सड़क पर वाहनों का आवागमन व्यवस्थित ढंग से संचालित हो तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। साथ ही आम नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। पटना यातायात पुलिस ने कहा कि शहरवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार अभियान एवं निरीक्षण चलाए जा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विकास आयुक्त पटना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा की

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा