नींबू तोड़ने को लेकर एक 12 वर्षीय बालक की पीट-पीटकर हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालंदा&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरावा गांव में एक मामूली नींबू तोड़ने को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया&comma; जिसमें एक 12 वर्षीय बालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजकुमार पासवान के पुत्र के रूप में हुई है&comma; जिसे गांव में लोग प्यार से &&num;8216&semi;झगड़ू&&num;8217&semi; कहकर पुकारते थे। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव व्याप्त है और आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया&comma; जिसे नियंत्रित करने के लिए दर्जन भर थानों की पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार&comma; बालक पास ही में कंचे &lpar;गोली&rpar; खेल रहा था। इसी दौरान पेड़ से एक नींबू &lpar;काजी नींबू&rpar; नीचे गिरा&comma; जिसे बालक ने उठा लिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी गोरख मियां ने बच्चे पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि बालक के सिर की हड्डी &lpar;ब्रेन&rpar; फट गई और उसकी स्थिति नाजुक हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर इलाज के लिए बिहारशरीफ की ओर भागे&comma; लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया और ग्रामीण इंसाफ की मांग को लेकर उग्र हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परिजनों और प्रत्यक्षदर्शी राबड़ी देवी ने बताया कि जब ग्रामीण इस घटना का विरोध करने और आरोपी पक्ष से जवाब मांगने गए&comma; तो मौके पर पहुंची पुलिस के साथ उनकी तीखी झड़प हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने स्थिति संभालने के बजाय महिलाओं और ग्रामीणों पर लाठियां चटकायीं और उनके साथ मारपीट की। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि एक छोटे से नींबू के लिए बच्चे की जान ले ली गई और पुलिस का रवैया भी उनके प्रति दमनकारी रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फिलहाल&comma; सकरावा गांव छावनी में तब्दील हो चुका है। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद माहौल अत्यंत तनावपूर्ण बना हुआ है। सदर डीएसपी नुरुल हक मौके पर कैंप कर रहे हैं और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

स्कूल जा रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, लूटपाट के दौरान वारदात से मचा हड़कंप…

बिहटा में STF और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

“हमारी नर्सें – हमारा भविष्य, देखभाल की आर्थिक शक्ति” थीम के साथ जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस