बेहतर पुलिसिंग कार्य के लिए सिमुलतला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी एसपी ने दिया पुरस्कार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की दिशा में सिमुलतला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने सराहनीय कार्य किया है। उनके उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए जमुई के पुलिस अधीक्षक ने उन्हें ₹1&comma;000 नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान से सिमुलतला थाना पुलिस का मनोबल बढ़ा है।जमुई पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार&comma; अगस्त 2026 में आयोजित अपराध गोष्ठी के दौरान जिले के विभिन्न थानों में निष्पादित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई थी। इस समीक्षा में सिमुलतला थाना के कार्यों को विशेष रूप से सराहनीय पाया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बेहतर अनुसंधान और लंबित कांडों के निष्पादन में थानाध्यक्ष रूबी कुमारी के प्रयासों को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का निर्णय लिया गया।रूबी कुमारी के नेतृत्व में सिमुलतला थाना में बेहतर पुलिसिंग और अनुसंधान को प्राथमिकता दी जा रही है। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष ध्यान देना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके कार्यों की सराहना के साथ-साथ अन्य पुलिस पदाधिकारियों के लिए भी प्रेरणादायक है।पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित करने से उनमें जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा की भावना मजबूत होती है। इससे पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है।थानाध्यक्ष रूबी कुमारी को मिला यह सम्मान सिमुलतला थाना की टीम के सामूहिक प्रयासों का भी उत्साहवर्धन करेगा। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने&comma; अपराध नियंत्रण और आम लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रयास और तेज होंगे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी