सोनापुर गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार, बथनाहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। बथनाहा थाना कांड संख्या 106&sol;25 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष यादव&comma; पिता लीलानंद यादव&comma; निवासी पलासी&comma; थाना नरपतगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोनापुर गोलीकांड का मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता &lpar;बीएनएस&rpar; की धारा 115&lpar;2&rpar;&comma; 126&lpar;2&rpar;&comma; 118&lpar;1&rpar;&comma; 117&lpar;2&rpar;&comma; 109&comma; 61&lpar;2&rpar; के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि बीते छठ पर्व के दौरान अहले सुबह अर्घ्य देने के समय सूरज यादव को गोली मार दी गई थी। गोली उनके पैर में लगी थी। घायल अवस्था में सूरज यादव को तत्काल आनन फानन में परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। इस घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी क्रम में बथनाहा पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू के नेतृत्व में की गई। थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस इस कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में फिर एक्शन, घूस लेते दारोगा गिरफ्तार!

लालू जी के सोंच के साथ राजद को अन्तिम पायदान के लोगों तक पहुंचना होगा और उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा : तेजस्वी यादव

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!