नेपाल से ला रहे 216 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार : दो बाइक जब्त, एक तस्कर फरार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; की &&num;8216&semi;आई&&num;8217&semi; कंपनी&comma; फुलकाहा ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 216 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं&comma; जबकि दूसरा तस्कर जवानों को चकमा देकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; सोमवार दोपहर करीब 1&colon;00 बजे गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी के जवान नियमित गश्ती के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 187&sol;1 के समीप कोशिकापुर गांव के पास भारत की सीमा में लगभग 50 मीटर अंदर सतर्कता अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नेपाल से भारत की ओर शराब की खेप लाए जाने की सूचना पर जवानों ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 300 मिलीलीटर की 720 बोतल नेपाली ब्रांड &&num;8216&semi;दिलवाले&&num;8217&semi; शराब &lpar;कुल 216 लीटर&rpar; बरामद की गई। साथ ही एक हीरो सुपर स्प्लेंडर &lpar;बिना पंजीकरण संख्या&rpar; तथा एक बजाज पल्सर-150 &lpar;BR-38-J-7998&rpar; मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार तस्कर की पहचान कुंदन कुमार साह &lpar;28 वर्ष&rpar;&comma; पिता कन्हैया लाल साह&comma; निवासी वार्ड संख्या-09&comma; नवाबगंज&comma; थाना फुलकाहा&comma; जिला अररिया के रूप में हुई है। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि उसने बरामद शराब नेपाल के पंचोसिमर निवासी महेश्वरी यादव से खरीदी थी और उसे भारत लाकर नरपतगंज थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी पप्पू को पहुंचाना था। एसएसबी ने जब्त शराब&comma; दोनों मोटरसाइकिल तथा गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए फुलकाहा थाना के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएसबी कैंप प्रभारी एवं सहायक सेनानायक फुलकाहा&comma; राणा कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर शराब एवं अन्य अवैध तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में टीम लीडर हेड कांस्टेबल मोहम्मद सिकंदर अली सहित एसएसबी के तीन अन्य जवान शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

स्कूल में पिटाई के बाद छात्र की मौत से पटना में बवाल

डायल-112 के सफल चार वर्ष पूरे, बिहार में 60 लाख से अधिक लोगों को मिली आपात सहायता

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों की 18 जुलाई को पटना में होगी महत्वपूर्ण बैठक