नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 210 किलो विदेशी सेब के साथ तस्कर गिरफ्तार, टेंपो जब्त!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की। सीमा चौकी सोनापुर क्षेत्र में विशेष गश्ती के दौरान एसएसबी ने नेपाल से अवैध रूप से भारत लाए जा रहे 210 किलोग्राम थर्ड कंट्री &lpar;विदेशी&rpar; सेब से लदे एक टेंपो को जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; 05 अगस्त 2026 की शाम करीब 6&colon;30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 184 के निकट भारत की ओर लगभग दो किलोमीटर अंदर विशेष गश्ती के दौरान एसएसबी की टीम ने एक संदिग्ध टेंपो को रोककर उसकी तलाशी ली। अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक &lpar;जीडी&rpar; अतनु दुलोई ने दो अन्य जवानों के साथ किया। तलाशी के दौरान टेंपो संख्या BR11GA1749 से 210 किलोग्राम विदेशी &lpar;थर्ड कंट्री&rpar; सेब बरामद किए गए&comma; जिन्हें नेपाल से बिना वैध दस्तावेज के भारतीय सीमा में लाया जा रहा था। मौके से मनीष कुमार &lpar;30 वर्ष&rpar;&comma; पिता–सुशील साह&comma; निवासी हरिपुर जे&comma; थाना फॉरबिसगंज&comma; जिला अररिया को गिरफ्तार कर लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसएसबी ने जब्त विदेशी सेब&comma; टेंपो तथा गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय फॉरबिसगंज को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आई समवाय फुलकाहा के प्रभारी सहायक सेना नायक राणा कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए एसएसबी लगातार विशेष गश्ती&comma; निगरानी और सघन जांच अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सीमा की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना एसएसबी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना यातायात पुलिस में पिपिंग सेरेमनी आयोजित, कांस्टेबल से एएसआई बने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया

समाजसेवी शिव शंकर उर्फ शिबू बिराजी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

सीमा पर एसएसबी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 121.37 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!