फुलकाहा पुलिस की हिरासत में गिरफ्तार तस्कर, जब्त शराब व बाइक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने रविवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बथनाहा बीरपुर सड़क मार्ग में लक्ष्मीपुर चौक से पश्चिम 106 बोतल नेपाली दिलवाले नामक शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया। जहां आवश्यक पूछताछ करने के बाद उसे मेडिकल जांच करने के लिए नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद शराब तस्करी मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गनसार गांव निवासी राजनंदन कुमार यादव पिता शालिग्राम यादव बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तस्कर रविवार को 106 बोतल शराब नेपाल से बार्डर के रास्ते से बाइक पर मानिकपुर से फुलकाहा होते हुए सुपौल की ओर जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में फुलकाहा थाने के एसआई अरुण कुमार सिंह समेत पुलिस बल शामिल थे। मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि नेपाली शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार तस्कर को प्राथमिकी दर्ज के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बालू की पर्याप्त आपूर्ति होगी, निर्माण कार्य पर असर नहीं होगा : डॉ प्रमोद कुमार

राजद नेता रामलाल की पिटाई कर पांच हजार रुपये छीनने का आरोप, जानीपुर थाना में शिकायत

629 विद्यालयों में स्थापित होंगी मिनी सॉयल टेस्टिंग लैब, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी स्वीकृति