जीविका कार्यालय में कौशल पंजीयन शिविर का हुआ आयोजन

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार&comma; स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के उद्देश्य से भरगामा जीविका कार्यालय में कौशल पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया ।कौशल शिविर का शुभारंभ प्रखंड परियोजना प्रबंधक दिवाकर कुमार दास&comma;जिला रोजगार प्रबंधक अमित सागर एवं प्रबंधक संचार नारायण कुमार ने संयुक्त रूप से किया।प्रखंड परियोजना प्रबंधक दिवाकर कुमार दास ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि जीविका के माध्यम से समय समय पर कौशल प्रशिक्षण के लिए कैंप का आयोजन किया जाता है&comma; जिनके माध्यम से प्रखंड के कई युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ रहे है। कौशल पंजीयन शिविर में प्रखंड के कुल 474 अभ्यर्थियों ने विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए अपना अपना पंजीयन करवाया&period;<&sol;p>&NewLine;<p>जिला रोजगार प्रबंधक अमित सागर ने बताया कि इस पंजीयन के आधार पर अलग-अलग ट्रेड के लिए युवाओं को चयनित किया जाएगा और उन्हें रोजगार से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण दिलवाए जाने की व्यवस्था की जाएगी।साथ ही उन्हें रोजगार व स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन भी दिया जाएगा&period; इस पंजीयन शिविर में जॉब रिसोर्स पर्सन रमन कुमार साह&comma;माँ सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के मोबिलाइजर ललन कुमार &comma; डॉन बॉस्को टेक सोसायटी के मोबिलाइजर प्रमोद कुमार&comma;एमआरपी नंद किशोर भारती&comma;बुक कीपर नंद किशोर चौपाल&comma;सुमन कुमार भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

गंगा में उफान के बाद सीएम एक्शन में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण