गौरीचक में आठ दिनों में छह भैंसों की चोरी, पिस्तौल के बल पर तीन भैंस ले गये चोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। गौरीचक थाना क्षेत्र के अजीमचक गांव में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को सड़क पर उतर आया&period; पिछले आठ दिनों में छह भैंसों की चोरी होने से नाराज ग्रामीणों ने गया-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया&period; जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और स्कूली बच्चों&comma; मरीजों&comma; शिक्षकों तथा ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की देर रात हथियारबंद पशु चोर अजीमचक निवासी देवेंद्र राय के घर पहुंचे&period; अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर पशुबाड़े से तीन भैंस खोल लीं और फरार हो गये&period; देवेंद्र राय की पत्नी शकुंतला देवी ने बताया कि अपराधियों के हथियार के डर से परिवार के लोग विरोध नहीं कर सके&period; ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले तीन अक्टूबर को भी इलाके से तीन भैंसों की चोरी हुई थी&period; लगातार पशु चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सुबह ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं के विरोध में गया-पटना मुख्य मार्ग जाम कर दिया&period; सड़क जाम होने से संपतचक की ओर कोचिंग जाने वाले कई छात्र रास्ते में फंस गये&period; कुछ बच्चों को जाम के कारण वापस घर लौटना पड़ा&period; अस्पताल जाने वाले मरीजों और ड्यूटी पर जा रहे लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी&period; कई घंटे तक मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलने पर गौरीचक थानाध्यक्ष सुमन कुमार&comma; एसआई कमल नयन और कुशपर ओपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गिरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे&period; पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाते हुए चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी और पशुओं की बरामदगी का आश्वासन दिया&period; इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और यातायात बहाल हो सका।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीण रंजीत कुमार उर्फ लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि पूर्व में चोरी हुई कुछ भैंसें पालीगंज थाना क्षेत्र में बरामद हुई थीं&period; ग्रामीणों का कहना है कि रात में उन्हें बरामद भैंसें उनकी होने की जानकारी दी गयी&comma; लेकिन सुबह कथित रूप से भैंसें किसी दूसरे व्यक्ति को सौंप दी गयीं&period; इसको लेकर ग्रामीणों ने पालीगंज थाना पुलिस और कथित बिचौलियों की भूमिका पर भी सवाल उठाये हैं&period; हालांकि&comma; इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है&period; ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पशु चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी गयी सभी भैंसों को बरामद करने की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजद नेताओं ने शारदीय नवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

घूरना में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा

नवरात्र के पहले दिन छात्राओं ने मां दुर्गा के स्वरूप में दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश