पंजाब से आयी सिख महिला पर चाकू से हमला, नकदी व मोबाइल लूटे

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना सिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> 359 वें प्रकाश गुरुपर्व के पावन मौके पर पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में एक लूट की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि पंजाब से गुरुपर्व में शामिल होने आई सिख महिला उत्तम प्रीत कौर पर अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना चौक थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार&comma; उत्तम प्रीत कौर अपनी चाची के साथ तख्त श्री हरिमंदिर जी से बाल लीला गुरुद्वारा जा रही थीं। इसी दौरान घात लगाए दो अज्ञात लुटेरों ने अचानक महिला पर चाकू से हमला कर दिया और उसके पास से आठ हजार रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वही आज सुबह पुलिस को मिली सूचना जहां पुलिस तत्परता से इस मामले की जांच में जुट गई घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया&comma; जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। वही इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़िता के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस गुरुद्वारा व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र