साल के आखिरी में पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 129 वें कड़ी को लोगों ने उत्साह पूर्वक सुना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> पीएम के मन की बात सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं&comma; बल्कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में लगे देशवासियों के सामूहिक प्रयासों को स्वर देता है।उक्त बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने भाजपा नगर महामंत्री संदीप कुमार की अगुवाई में &comma;भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य विपुल सिंह&comma; बूथ अध्यक्ष राजेश्वर साह&comma; विक्की सिंह&comma;विकास शर्मा आदि कार्यकर्ता संग साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम के 129 वें कड़ी को बूथ संख्या 179 पर टीभी पर अवलोकन व श्रवण उपरांत कही। भाजपा नेता ने संबोधन की खास बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम ने वर्ष 2025 की उपलब्धियों व नये वर्ष 2026 की चुनोतियाँ &comma;संभावनाओं और विकास चर्चा करते हुए कहा कि 2025 में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा&comma; खेल&comma; साइंस लैब्स और वैश्विक मंचो पर अपनी मजबूत पहचान बनाई&comma;कहा कि इस साल जहां ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीयों के लिए गर्व का प्रतीक बन गया वही राष्ट्रीयता की यही भावना और गर्व तब भी देखने को मिली जब वंदेमातरम के150 साल पूरे हुए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीएम ने कहा कि इस वर्ष आस्था संस्कृति और भारत की अनोखी विरासत सब एक साथ देखने को मिली साल के शुरुआत में प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया तो साल के आखिरी में अयोध्या में राम मंदिर में धर्म ध्वजा फहराने के कार्यक्रम ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया। पीएम मोदी ने इसके साथ साथ 77वें गणतंत्र दिवस&comma; विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग &comma;क्विज कॉम्पिटिशन&comma;स्मार्ट इंडिया हेकथान 2025 एवं फिट इंडिया मूवमेंट जैसे युवा केंद्रित पहलों का उल्लेख करते हुए डॉक्टर के सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल पर चिंता जताई ओर अपने मन से दवाओं के सेवन से परहेज करने की अपील की और यह उम्मीद जताई कि 2026 मे देश नए संकल्पों के साथ तेजी से आगे बढ़ेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव